कुर्सी और पद के लिए हेमंत सरकार पर दबाव बना रही है कांग्रेस : दीपक प्रकाश

    कुर्सी और पद के लिए हेमंत सरकार पर दबाव बना रही है कांग्रेस : दीपक प्रकाश

    रांची (RANCHI) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है. प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने साथी झामुमो से  कुर्सी के लिये त्याग बलिदान की बात कर रही है. लेकिन झारखंड को लूटने और लुटवाने में दोनों पार्टियां शामिल हैं. कहा कि अच्छा तो होता कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये त्याग बलिदान की बात करती, महिलाओं की सुरक्षा के लिये चिंता व्यक्त करती, किसानों की ऋण माफी के लिये मुख्यमंत्री पर दबाव बनाती,युवाओं को प्रतिवर्ष 5लाख रोजगार दिलाने के लिये सरकार पर दबाव बनाती, दलित आदिवासियों पर हो रहे. अत्याचार को रोकने के लिये सरकार से अनुरोध करती, पिछड़ों को पंचायत में आरक्षण दिलाने के लिये दबाव बनाती तो जनता उनकी सराहना करती. लेकिन कांग्रेस पार्टी का  कभी भी जनमुद्दों के समाधान से नाता नहीं रहा. कांग्रेस पार्टी जब भी सरकार पर दबाव बनाती है तो केवल कुर्सी और पद के लिये कहा कि इसके पूर्व भी कांग्रेस ने बोर्ड निगम,20सूत्री कमिटी में स्थान पाने केलिये मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की कोशिश की थी.

     देश की चिंता प्रधानमंत्री कर रहे क्योंकि जनता ने उनपर भरोसा किया है

    प्रकाश ने कहा कि देश मे यूपीए शासन में आकाश,पाताल, और जमीन को बेच देने वाली  कांग्रेस पार्टी को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने अपने 50 वर्षों से अधिक के शासन में भारत की पहचान मिटाने की कोशिश की. यह वही कांग्रेस है जिसने देश में सर्वाधिक दंगे करवायें, शासन प्रशासन  का साम्प्रदायिकरण किया,संवैधानिक संस्थानों की मर्यादाएं समाप्त की,वंशवाद और परिवारवाद से लोकतंत्र को कमजोर किया. देश की संप्रभुता को खतरे में डाले नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है. भारत आज विश्व की महाशक्तियों का पिछलग्गू नहीं बल्कि अगुआ है. भारत का आम जनमानस आज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है.दीपक प्रकाश  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी डूबती नैया को बचाये ,देश की चिंता प्रधानमंत्री कर रहे क्योंकि जनता ने उनपर भरोसा किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news