बिफरे बन्ना गुप्ता, कहा- एक बार नहीं, सौ बार रिजाइन देने को हूं तैयार


रांची (RANCHI) : झारखंड के सियासी गलियारों में इन दिनों मंत्रिमंडल से दो मंत्रियों की छुट्टी की बातें हवा में हैं. मंगलवार को इस बाबत जब मंत्री बन्ना गुप्ता से पूछा गया कि क्या झारखंड मंत्रिमंडल से बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता की छुट्टी होगी, तो वे बिफर गए. कहा कि एक बार नहीं, मैं 100 बार रिजाइन देने को तैयार हूं. तल्ख शब्दों में कहा कि डर के जीना मंजूर नहीं. उससे अच्छी तो आत्महत्या है.
इन दिनों विपक्ष भी गाहे-बगाहे इन दो मंत्रियों की चर्चा करते रहते हैं. इस पर निशाना साधते हुए बन्ना गुप्ता ने अपने खास अंदाज में कहा कि 100 सोनार की एक लोहार की. मां से ज्यादा मौसी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है.
झारखंड विधान सभा के बजट सत्र के 12वें दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मीडिया से मुखातिब थे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि CAG रिर्पोट की कोई जानकारी आज मुझे नहीं है. अध्ययन करने के बाद बताऊंगा. बुलडोजर के सवालों पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुलडोजर की मानसिकता ही विध्वंसक है. IPC /CRPC की धारा को मजबूत करने का प्रयास होना चहिए.
4+