जनता विरोधी है झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार : BJYM 

    जनता विरोधी  है झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार : BJYM 

    रांची (RANCHI) : राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, बलात्कार और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा  अपर बाजार मंडल ने शुक्रवार को पैदल मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया.  अध्यक्ष रौनक राजपूत के नेतृत्व में जिला स्कूल से शुरू पैदल मार्च कचहरी चौक पर समाप्त हुई. यहां राज सरकार का पुतला जलाया गया. 

    जनता विरोधी सरकार है

    इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा जब से राज्य में ठग बंधन की सरकार बनी है.लगातार राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है. अपराधियों के मन से शासन प्रशासन का भय खत्म हो गया है. 2 साल के अंदर 35 सौ से ज्यादा महिलाओं का बलात्कार हो चुका है. सरकार ने 500000 युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. पिछले वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया. लेकिन अभी तक युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार पूरी तरीके फिसड्डी है.

    कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनचुन राय,भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल ,युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन जयसवाल ,युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ शहदेव ,महामंत्री राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री ऋषभ गक्कर,सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह ,भाजपा रांची अप्पर बाजार मंडल अध्यक्ष विनोद महतो,युवा मोर्चा अप्पर बाजार मंडल महामंत्री राहुल गुप्ता,आयुष सिंह, उपाध्यक्ष -शुभम शर्मा ,उपाध्यक्ष-अंकित सिंह राजपूत ,उपाध्यक्ष - जयंत मुंजल ,मंत्री - शुभम वर्मा ,मंत्री - निखिल सिंह,मीडिया प्रभारी निकीत छपरिया,सोशल मीडिया प्रभारी- मयंक सिद्धांत,कार्यालय मंत्री-अभिषेक शर्मा आदि शामिल थे.

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news