गुमला में वैक्सिनेशन का ये कौन सा तरीका ! खदेड़ कर जबरदस्ती लगाई जा रही वैक्सीन

    गुमला में वैक्सिनेशन का ये कौन सा तरीका ! खदेड़ कर जबरदस्ती लगाई जा रही वैक्सीन

    गुमला (GUMLA) : सरकार वैक्सीनेशन को लेकर दम तो भरती है कि हमारे राज्य में इतने लोगों को वैक्सीन लगा दिया गया है. लेकिन प्रशासन किस तरीके से लोगों को वैक्सीन लगवा रही है, इसका एक नजारा गुमला जिले में देखने को मिला है. एसडीओ और बीडीओ के आदेश पर लोगों को जबरदस्ती वैक्सीन लगायी जा रही है.  मामला गुमला जिले के डुमरी प्रखंड का है, जहां  गांव वालों के मना करने के बाद भी उन्हें जबरदस्ती वैक्सीन लगायी जा रही है. बुजुर्ग और महिला सभी के साथ बेअदबी से पेश आया जा रहा है.

    बता दें कि चैनपुर एसडीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीति किस्कू की देखरेख में प्रखंड में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है. वैक्सिनेशन के लिए अतिग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के अकासी पंचायत नवगाई, पुतरूंगी सहित पूरे प्रखंड के गांव-गांव और घर-घर घूम कर वैक्सिनेशन चल रही है. प्रखंड में जागरूकता के अभाव में कोई वैक्सिनेशन नही लेना चाह रहा है. उन लोगों को समझाकर वैक्सीन दिलायी जा रही है. यहां तक तो मामला ठीक था, लेकिन इसके बाद भी जो लोग वैक्सीन नहीं लेना चाह रहे हैं, उन्हें समझाने के बजाए जबरदस्ती वैक्सीन लगाना कहां तक सही है. अधिकारी तो आंकड़े दिखा कर वाहवाही बटोर लेंगे, लेकिन क्या वह सच में वाहवाही के लायक हैं. ऐसे अधिकारियों पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. प्रशासन को चाहिए कि वे लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करे ना कि ऐसे जबरदस्ती.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news