इन जिलों की मंईयां कर रही हैं किस्त का इंतज़ार, जानिए किस जिले में कब मिलेगी मंईयां योजना की 17वीं, 18वीं और 19वीं किस्त


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में महिलाओं को दी जा रही मंईयां सम्मान योजना की राशि को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मंईयां योजना की वैसी लाभूक जिन्हें 17वीं, 18वीं और 19वीं किस्त नहीं मिली है उन्हें जल्द ही योजना की राशि मिलने वाली है. दरअसल हालही में सूबे के मंत्री चमरा लिंडा ने ये बताया था कि राज्य में लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले या होली पर भेजी जाएगी. ऐसे में पहले राउन्ड में राज्य के 12 जिलों की मंईयांओं को उनके खाते में राशि भेज दी गई है. इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामतारा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिले का नाम शामिल है.
वहीं कई जिलें ऐसे भी हैं जहां लाभुकों को मंईयां योजना की 17वीं,18वीं और 19वीं किस्त की राशि नहीं मिली है. ऐसे में बच हुए जिलों की मंईयां भी इसी आस में हैं की आखिर उनके खाते में योजना की किस्त कब आएगी. ऐसे में अगर आप भी इसी आस में हैं की आपके खाते में योजना की राशि कब आएगी तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल एक से दो दिनों में वैसे राज्य जिनमें 17वीं, 18वीं और 19वीं किस्त की राशि नहीं भेजी गई हैं उन्हें पहले 17वीं और18वीं किस्त की राशि यानि की एक साथ 5000 रुपये भेजे जाएंगे. वहीं वैसी लाभूक जिनके खाते में 17वीं किस्त भेजी जा चुकी है उन्हें 18वीं और 19वीं किस्त की राशि एक साथ मिल सकती है.
आज ही करें यह काम, खटाखट आएंगे पैसे
बताते चलें कि मंईयां सम्मान योजना की वैसे लाभुक को किस्त पहले ही भेजी गई है, जिनकी DBT की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. साथ ही सत्यापन पूरा हो चुका है और आधार कार्ड और बैंक खाता भी लिंक है. साथ ही इससे पहले लगातार आपके खाते में किस्त भेजी गई है उनके खाते में किस्त पहुंचेगी.
अगर आप अपनी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते है तो ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक website पर जा कर अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं, जिसमें आधार कार्ड नंबर से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी. आपके खाते में कब तक के किस्त का भुगतान हुआ है और आगे किस डेट में आपके खाते में पैसे भेजे जाएंगे, यह सारी जानकारी आपको मिलेगी.
4+