BREAKING: होली से पहले पलामू में एक साथ आई मंईयां योजना की दो किस्तें, ऐसे चेक करें स्टेटस


पलामू (PALAMU): पलामू की मंईयांओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां जिले क लाभूक महिलाओं को एक साथ 17वीं और 18वीं किस्त भेज दी गई है. बता दें की राज्य की महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये उनके खाते में भेजे गए हैं. बीते दिनों सूबे के मंत्री चमरा लिंडा ने यह बात काही थी की होली पर या होली के त्योहार से पहले राज्य की मंईयांओं को किस्त की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी. ऐसे में होली से दो दिन पहले यानि की 2 मार्च को पलामू जिले की मंईयांओं को उनके खाते में 17वीं और 18वीं दो किस्तें एक साथ भेजी गई हैं.
ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आप अपनी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते है तो ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक website पर जा कर अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं, जिसमें आधार कार्ड नंबर से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी. आपके खाते में कब तक के किस्त का भुगतान हुआ है और आगे किस डेट में आपके खाते में पैसे भेजे जाएंगे, यह सारी जानकारी आपको मिलेगी.
आज ही करें यह काम, खटाखट आएंगे पैसे
बताते चलें कि मंईयां सम्मान योजना की वैसे लाभुक को किस्त पहले ही भेजी गई है, जिनकी DBT की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. साथ ही सत्यापन पूरा हो चुका है और आधार कार्ड और बैंक खाता भी लिंक है. साथ ही इससे पहले लगातार आपके खाते में किस्त भेजी गई है उनके खाते में किस्त पहुंचेगी.
4+