ये क्या कर दिया... डांसर की अदाओं पर लट्टू हुए विधायक जी, फिर जोश में आकर किया ऐसा काम कि मच गया बवाल

    ये क्या कर दिया... डांसर की अदाओं पर लट्टू हुए विधायक जी, फिर जोश में आकर किया ऐसा काम कि मच गया बवाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर आए दिन नेताओं विधायकों और सांसदों का वीडियो देखने को मिलता है, जिसमें वे अपने मर्यादा को तोड़ते हुए कुछ ऐसी हरकतें करते नजर आते है जो उन्हें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. प्रतिनिधि के तौर पर काम करने के लिए बजाएं वह अपनी मर्यादा को तोड़कर अपनी अय्याशी और पैसों की नुमाइश करते है.जिसको देखकर उनके प्रति लोगों के मन में इज्जत कम हो जाती है दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

    पढ़े कहां का है वायरल वीडियो

    वायरल वीडियो उत्तराखंड के खानपुर के पूर्व विधायक का है. जिसमें वे एक डांसर पर पैसे लुटाते हुए नजर आ रहे है.वीडियो को जैसे ही आप देखना शुरू करेंगे उसमे करण अर्जुन का मशहूर गाना राणा जी माफ करना गाना बज रहा है.सभी तरफ भीड़ लगी हुई है वहां विधायक जी डांसर की अदाओं पर इतने ज्यादा फिदा हो जाते है कि उस पर पैसे की बारिश करने लगते है.

    हमेशा विवादों में रहते है विधायक जी

    आपको बताएं कि खानपुर के पूर्वविधायक कुंवर प्रणव काफी विवादों में रहते है.इनका नाम हमेशा ऐसे विधायक के तौर पर लिया जाता है जो बेबाकी से अपनी राय रखते है लेकिन इनकी वजह से कई बार राजनीति गरमा भी जाती है.इसी बीच डांसर के ऊपर पैसा लूटने का ये वीडियो फिर से उनको विवाद के घेरे में खड़ा कर चुका है.जानकारी के अनुसार, यह वीडियो रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह का बताया जा रहा है.

    डांसर को देख विधायक जी ने खोया आपा

    बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शादी समारोह का जहां विधायक जी पहुंचे हुए थे.वहां पर डांस करने के लिए डांसरों को बुलाया हुआ था जैसे ही विधायक जी ने डांसर को देखा विधायक जी जोश में आ गए और कुछ ऐसा कर दिया जो विवाद खड़े कर रहे है.किसी ने इस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया जिसके बाद ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news