दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला ये इलाका, एक व्यक्ति की हत्या, जानिए कहां का है मामला

    दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला ये इलाका, एक व्यक्ति की हत्या, जानिए कहां का है मामला

    जामताड़ा (JAMTARA): जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड़ के पास रविवार सुबह अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय फुरकान अंसारी के रूप में हुई है.

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे फुरकान अंसारी एक स्थानीय दुकान पर नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए.

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल फुरकान अंसारी को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news