आज IPL 2026 का 5 वां मुकाबला PBKS और GT के बीच : जानिए बारिश के बीच कौन मारेगा बाज़ी?

    आज IPL 2026 का 5 वां मुकाबला PBKS  और GT के बीच : जानिए बारिश के बीच कौन मारेगा बाज़ी?

    TNP DESK- IPL 2026 का 19वा सीजन का चौथा मुकाबला आज यानि की मंगलवार शाम 7:30 बजे से शुरू होने जा रहा है . यह मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा. आपको बता दे की टॉस शाम 7 बजे ही हो जाएगा. आपको बता दे की यह गुजरात टाइटंस का 5वां सीजन होने वाला है और जिस साल ये टीम मैदान मे उतरी थी यानि की 2022 में उसी साल उस टीम ने IPL का ट्रॉफी भी अपने नाम किया था. 

    वही दूसरी ओर पंजाब किंग्स अभी भी अपने टीम को ट्रॉफी जीताने की आस मे है. आपको बता दे कि पिछली साल फाइनल्स का मुकाबला RCB और PBKS के बीच में था जिसमे भी RCB ने ही ट्रॉफी उठाया था और PBKS रनर अप बनके रह गया था.

    इस बार पंजाब किंग्स के पहले मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अभी पैटर्निटी लीव पर हैं. उनकी जगह टीम मे जैविवर वार्टलेट या वेन द्वारशस को जगह मिली है.

    आज के मैच मे बारिश की भी संभावना जताई जा रही है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक 25% बारिश होने की संभावना है वही तापमान 18 से 24 डिग्री तक रहेगा.

    इस बार अपको बता दे की पंजाब किंग्स की ओर से श्रेयस अय्यर (कप्तान),  मार्को यानसन,  प्रियांश आर्या, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर),मार्कस स्टोयनिस, मिचेल ओवेन,  शशांक सिंह ,हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन द्वारशस खेलेंगे.

    और गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान ,वॉशिंगटन सुंदर , साई सुदर्शन, राशिद खान ,कगिसो रबाडा, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज खेलेंगे.

     



    Related News