Bihar Big Update : बाहुबली विधायक धूमल सिंह और अनंत सिंह को क्या मिली जिम्मेवारी और क्या रहा खास

    Bihar Big Update : बाहुबली विधायक धूमल सिंह और अनंत सिंह को क्या मिली जिम्मेवारी और क्या रहा खास

    tnp desk: बिहार में बदलाव की बयार  के बीच आज एक बड़ा कदम उठाया गया है.  बिहार विधानसभा में 19 समितियों  का गठन कर दिया गया है.  सूची भी जारी कर दी गई है.  सबसे खास बात यह है कि राज्यसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करने वाले कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राजद  के विधायक फैसल रहमान को भी एक-एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. 

     बाहुबली विधायक धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग की कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बाहुबली दूसरे विधायक अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में बतौर सदस्य रखा गया है.  जानकारी के अनुसार इन समितयों  का गठन वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए किया गया है.  

    कार्यकाल 1 अप्रैल 26 से 31 मार्च 27 तक रहेगा।  विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्पीकर प्रेम कुमार होंगे जबकि  सदस्य डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिंह और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी रखे गए है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News