TNPDESK: युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में अब तक बड़ी खेप कोकीन की जब्त की गई. जिसकी कीमत एक हजार 745 करोड़ रुपये है.इस बड़ी कामयाबी पर गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर करते हुए एजेंसी की तारीफ की. माना जा रहा है कि एजेंसी की अन्तराष्ट्रिय तस्कर पर यह अब तक की सबसे बड़ी चोट है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए मुंबई में 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है. बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एजेंसी की इस कार्रवाई को ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले तस्करी गिरोह को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है.
We are resolved to ruthlessly crush the narcotics cartel.
— Amit Shah (@AmitShah) May 1, 2026
The @narcoticsbureau has cracked down on a major international narcotics ring seizing 349 kgs of High-Grade cocaine worth Rs.1745 crore in Mumbai. This is a trailblazing example of bottom to top approach where the agency…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में जानकारी दी कि, NCB ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान मुंबई में 349 किलोग्राम हाई क्वालिटी वाली कोकीन जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सरकार नशीले पदार्थों के कार्टेल को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में NCB ने ‘बॉटम-टू-टॉप’ रणनीति अपनाई, जिसमें एक छोटे कंसाइनमेंट से सुराग लेकर पूरे बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई गई.उन्होंने इस बड़ी कार्रवाई के लिए NCB टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन देश में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करेगा.
बता दे कि हाल ही में अन्तराष्ट्रिय ड्रग्स सिंडीकेट का सरगना और दाऊद इब्राहीम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को भारत लाया गया है. वह लंबे समय से तुर्की में बैठा था. लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई की और फिर उसे भारत लेकर पहुंची. माना जा रहा है कि इससे पूछताछ में कई जानकारी निकली. हो सकता है कि एनसीबी की कार्रवाई भी इसी जांच का हिस्सा हो.

