Mumbai, Maharashtra Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Mumbai, Maharashtra.
- City: Mumbai, Maharashtra
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणपति मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया भूमिपूजन
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणपति मंदिर का अब भव्य कायाकल्प होने जा रहा है. प्रभादेवी स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में हर दिन उमड़ने वाली हजारों भक्तों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसके आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण के एक बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है. इस प्रोजेक्ट को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले चरण का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंदिर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Read moreमुंबई-अहमदाबाद हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो- कंटेनर की टक्कर में 11 की मौत, 4 घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार की शाम मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस घटना में एक टेम्पो और कंटेनर ट्रक की इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसमे 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.
Read moreड्यूटी पर तैनात थे सुरक्षा गार्ड तभी मौत बन कर पहुंची कार,देखिए घटना का खौफनाक वीडियो
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नांदुरा रोड स्थित होटल पुष्पांजली के सामने तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षारक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि दोनों सुरक्षारक्षक कई फीट दूर जा गिरे
Read moreबड़ी खबर:पंजाब ब्लास्ट के बाद मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले की धमकी,एक्शन में पुलिस
जाब में बीएसएफ़ मुख्यालय पर ब्लास्ट के 24 घंटे के अंदर मुंबई होटल ताज में आतंकी हमले की फोन पर धमकी मिली. जिसके बाद होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई.साथ ही फोन करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मुंबई पुलिस के एक युवक को हिरासत में भी लिया है.
Read moreनशे के खिलाफ एनसीबी की बड़ी कार्रवाई,1 हजार 745 करोड़ की कोकीन जब्त,गृह मंत्री ने दी बधाई
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए मुंबई में 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है. बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एजेंसी की इस कार्रवाई को ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले तस्करी गिरोह को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है.
Read moreGet out of here...जब बीच सड़क महिला ने मंत्री की लगा दी क्लास,नेता जी सड़क पर रैली कर मचा रहे थे भौकाल
मुंबई में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला ने सड़क पर ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री Girish Mahajan को खरी-खोटी सुना दी
Read moreAnant-Radhika Wedding: जिओ वर्ल्ड सेंटर में बॉलीवुड से हॉलिवुड तक का दिखेगा जलवा, अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे कई स्टार्स
बारात लेकर अनंत अंबानी दोपहर 3 बजे जिओ वर्ल्ड सेंटर पहुंचेंगे. शादी कि सारी तैयारियां हो चुकी है. जिओ वर्ल्ड सेंटर में शादी कि सारी रस्में निभाई जाएंगी.
Read moreलॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी, दिया आखिरी वार्निंग
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खाने के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ली है. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान खान को धमकी देते हुए लिखा कि ये हमला सिर्फ एक ट्रेलर था
Read moreमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का आज (शुक्रवार) तड़के यहां के पीडी हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली.
Read more




