प्रशांत किशोर और उपेन्द्र कुशवाहा के आरोपों पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह का पलटवार, जानिए उन्होंने क्या कहा

    प्रशांत किशोर और उपेन्द्र कुशवाहा के आरोपों पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालन सिंह का पलटवार, जानिए उन्होंने क्या कहा

    पटना(PATNA): जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि 17 सीट हमने जनता दल यू को भारतीय जनता पार्टी की दिलाई थी, उस पर ललन सिंह ने कहा कि कौन प्रशांत किशोर हम किसी प्रशांत किशोर को नहीं जानते हैं.

    उपेंद्र कुशवाहा को लेकर ललन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा था कि पार्टी के किसी भी नीतिगत निर्णय में हम से पूछताछ नहीं की जाती है. इस पर ललन सिंह ने कहा कि राज्यसभा का चुनाव हो, विधान परिषद का चुनाव हो या जो भी नीतिगत निर्णय हुए हैं. उनमें मामले में मैं स्वयं उपेंद्र कुशवाहा से मिला और मैंने उनसे बातचीत की और बातचीत में उनकी पूरी सहमति थी. अब वह बता सकते हैं कि उनके भविष्य की राजनीति क्या है, हम तो नहीं बता सकते हैं, लेकिन पार्टी में वह हैं, उनको पूरा सम्मान दिया गया लेकिन भविष्य में क्या करेंगे, इसके बारे में जानकारी उनको है. अगर उनको कोई दिक्कत है तो पार्टी फोरम पर आ कर बात करनी चाहिए, पार्टी फोरम से बाहर बात नहीं करनी चाहिए.

    “भारत सरकार लोकसभा में सीधे तौर पर क्यों नहीं बहस करना चाह रही”

    अडाणी मामले को लेकर ललन सिंह ने कहा कि इतना बड़ा कॉर्पोरेट घोटाला हो चुका है, लेकिन भारत सरकार चुप है. वित्त मंत्री का बयान देखिए, अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अब यह समझ से बाहर है कि आखिर भारत सरकार लोकसभा में सीधे तौर पर क्यों नहीं बहस करना चाह रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले जो भी घोटाले हुए हैं, सभी का इतिहास उठा कर देखिए, कितने दिनों तक लोकसभा में बहस हुआ है. इसका पूरा मतलब है कि किसका संरक्षण है, यह सरकार को बताना चाहिए. उनका शेयर बाजार में दिन दूनी रात चौगुनी करके धड़ाम से गिरा. उन्होंने कहा कि लोकसभा में बहस करनी चाहिए और पूरे मामले पर निश्चित तौर पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए.

    पूर्णिया एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा

    पूर्णिया एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के द्वारा जमीन नहीं दिए जाने पर ललन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जमीन दे दी गई है, लेकिन कुछ बड़े अधिकारी जो बैठे हैं, वह अपनी जमीन के आसपास ही एयरपोर्ट का निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार यह नहीं करेगी. राज्य सरकार ने पूर्व की तरफ जमीन दिया है और वहीं एयरपोर्ट का विस्तार किया जाए, लेकिन कुछ अधिकारी हैं, जो पश्चिम की तरफ जमीन लेना चाहते हैं और यह जमीन उन अधिकारियों की है और उस पर अपना व्यापार करना चाहते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news