टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का काफी अधिक महत्व है. वहीं हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन काफी महत्तवपूर्ण माना जाता है कहा जाता है कि यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. भगवान विष्णु के चरणों में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए इसे आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है वही गुरुवार के दिन कुछ ऐसे काम है जो पूरी तरह से वर्जित माना जाता है भूलकर भी गुरुवर के दिन कुछ ऐसे काम है जो नहीं करना चाहिए वरना आपके ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगता है और आप पूरी तरह से परेशान हो जाते है.
कर्ज और कंगाली से हमेशा परेशान रहेंगे आप
आपको बता दें कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत रूप से पूजा की जाती है. कई लोग गुरुवार का व्रत भी रखते है और भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना करते है तो वही माता लक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना करते है ताकि घर में आर्थिक रूप से कोई भी परेशान न हो और आप धन धान्य से परिपूर्ण रहें.हालांकी कई बार लोगों के ऊपर कर्ज का बोझ इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वह हमेशा परेशान ही रहते हैं. इसके पीछे आपके द्वारा की गई गलतियां ही वजह होती है.ऐसे में आज हम आपको ऐसे तीन कामों के बारे में बताने वाले है जिसको भूलकर भी गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए.
भूलकर ना करें ये काम
ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन किसी भी महिला को बाल नहीं धोना चाहिए. खासकर शादीशुदा महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इसकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ जाता है, जहां सुख समृद्धि और संतान से जुड़ी परेशानियां होती है.इसलिए भूलकर भी गुरुवार के दिन बाल नहीं धोना चाहिए. हालांकि कुंवारी लड़कियाँ इस दिन बाल धो सकती है तो उनका गुरु मजबुत होता है और शादी का योग जल्दी बनता है.
सिर के बाल और दाढ़ी आदि नहीं कटवाने चाहिए
गुरुवार के दिन सिर के बाल और दाढ़ी आदि नहीं कटवाने चाहिए जो लोग भी गुरुवार के दिन बाल या दाढ़ी कटवाते हैं उन्हें संतान सुख में कई तरह की समस्याएं आती है वही आयु भी कम होती है इसलिए गुरुवार के दिन भूलकर भी बाल दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए.
नाखून नहीं काटना चाहिए
बृहस्पतिवार के दिन हाथ पैर के नाखून भी नहीं कटवाना चाहिए, ये पूरी तरह से वर्जित है.इससे आपके गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है जिससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है.जिसके बाद आपके ऊपर आर्थिक संकट आ जाता है आपको पैसे के लिए मोहताज होना पड़ता है. वहीं कर्ज का बोझ भी आपके ऊपर बढ़ जाता है, इसलिए भूलकर भी गुरुवार के दिन कभी भी नाखून नहीं कटवाना चाहिए.
Thenewspost - Jharkhand
4+


