टीएनपी डेस्क (TNP DESK): यूपी, बिहार, झारखंड की शादी, पार्टी या अन्य समारोह भोजपुरी गाने के बिना अधूरी है. इसी बीच कभी कभार कुछ ऐसे समारोह भी देखने को मिलते हैं जिसकी चर्चा दूर दूर तक होती है. इसी बीच ऐसे ही चर्चा का विषय बना है संभल के एसपी का सगाई समारोह. सगाई थी संभल के एसपी केके बिश्नोई और एएसपी अंशिका की, जहां दोनों ने अपनी सगाई को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया था. इस आयोजन में खाने पीने के बड़िया इंतजाम के साथ ही नाच गाने का भी बेहतरीन प्रबंध किया गया था. भव्य स सतगे सजा था जहां परिवार के लोगों एक एक कर अपने परफ़ोर्मेंस की प्रस्तुति दी. पर इस बीच भी सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी खुद एसपी साहब और एएसपी साहिबा के परफ़ोर्मेंस ने, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो भोजपुरी गाने पर एसपी के साथ सहेड उनके दो दोस्त भी हैं, जिन्होंने जमकर ठुमके लगाए हैं. वीडियो एसपी साहब काफी मजेदार मूड में नजर आ रहे हैं और अपनी सगाई को काफी ज्यादा इन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं.
वहीं चर्चा एक और वीडियो की हो रही है जो जहां दोनों एसपी साहब और असपी साहिबा का जबरदस्त डांस देखने को मिला है. दोनों की जोड़ी ने अपनी सगाई में इस डांस पेरफ़ॉर्मेंस से चार चाँद लगा दिए हैं. साथ ही वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री भी देखने को मिली है.
यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. सगाई समारोह का यह वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. बताते चलें कि एसपी केके बिश्नोई और एएसपी अंशिका, दोनों एक ही बैच के जवान थे. ट्रैनिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ था और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


