टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने साल 2024 में मैया सम्मान योजना शुरू की थी, जहां महिलाओं को पहले 1000 प्रति माह खाते में भेजा जा रहा था तो वहीं बाद में इस राशि को 2500 रुपये कर दिया गया अब झारखंड की 51 लाख महिलाओं के खाते में हर महिने बैंक डीबीटी के माध्यम से 2500 की राशि भेजी जाती है.वही पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से देशभर के किसानों के खातों में सालाना 6000 की राशि भेजी जाती है. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या एक ही परिवार में पति पीएम किसान योजना तो वही पत्नी मैया सम्मान योजना का लाभ उठा सकती है, अगर आपको भी इसका जवाब नहीं पता है तो चलिए आज हम आपको इसका सही जवाब बताते है.
पढ़े सही जवाब
झारखंड सरकार की अब तक की सबसे लोकप्रिय योजना मैया सम्मान योजना महिलाओं के हित में काम कर रही है जहां महिलाएं हर महिला को 2500 रुपये लेकर आत्मनिर्भर बन रही है तो वही अपनी जरुरतों को बेफिक्र होकर पूरा कर पा रही है. 18 साल से लेकर 50 साल की महिलाओं को हर महिला सरकार 2500 खाते में भेजती है जिससे युवतिया एक तरफ जहां अपने कॉलेज की पढ़ाई बढ़िया से कर पा रही है तो वही महिलाएं भी अपने परिवार के खर्चे और खुद के खर्चे को मैनेज कर पाती है ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पति अगर पीएम किसान योजना का लाभ उठा उठ रहा है तो क्या पत्नी मैया सम्मान योजना का लाभ उठा सकती है. इसका मतलब यह है कि क्या पति पत्नी दोनों पीएम किसान योजना और महिला सम्मान योजना का लाभ ले सकते है तो इसका जवाब हां है लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी नियम और शर्ते रखी गई है जिसका पूरा करना जरूरी है.
पूरी करनी होगी यह ज़रूरी शर्त
आपको बता दें कि झारखंड की मैया सम्मान योजना और पीएम किसान योजना के नियम के मुताबिक अगर कोई परिवार पीएम का किसान योजना और महिला सम्मान योजना का लाभ ले रहा है तो इसमे कोई भी गलत बात नहीं है लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते रखी गई है जिसका अनुसार अगर कोई छोटा किसान परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम है तो वह पीएम किसान योजना और भैया समान योजना दोनों का लाभ परिवार उठा सकता है.वही इसके साथ ही अगर कोई परिवार आयकर दाता है तो पति को पीएम किसान योजना और पत्नी को मैयान सम्मान योजना का लाभ एक साथ नहीं मिल सकता है.
ऐसे लोगों को नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ
इसके साथ ही यदि किसी परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या सरकारी नौकरी पेंशन का भोगी है तो भी पति पत्नी मैया सम्मान योजना और पीएम किसान योजना का लाभ एक साथ नहीं ले सकते है.आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6000 की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि किसान अपनी खेती में इस पैसे को लगा सके वही झारखंड सरकार की ओर से हर महिला महिलाओं को 2500 की आर्थिक मदद डायरेक्ट बैंक में भेजी जाती है ताकि महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल हमेशा खटकता रहता है क्या पति पत्नी दोनों पीएम किसान योजना और मैया समान योजना का लाभ उठा सकते है तो बिल्कुल उठा सकते है लेकिन उन्हें जरूरी शर्तो को पूरा करना अनिवार्य होगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+


