टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रंगों के त्योहार होली पर अक्सर मस्ती के दौरान स्मार्टफोन भी पानी और रंगों की चपेट में आ जाते हैं. कई बार फोन के स्पीकर या पोर्ट में पानी घुस जाने से आवाज खराब होने लगती है. ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. इंटरनेट पर मौजूद एक खास तरह के साउंड वीडियो की मदद से फोन के अंदर गया पानी बाहर निकाला जा सकता है.
इंटरनेट पर मौजूद हैं खास Water Eject वीडियो
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और YouTube पर “Water Eject” नाम से कई वीडियो उपलब्ध हैं. इसके अलावा Fix My Speakers जैसे पोर्टल भी मौजूद हैं. इनमें एक खास तरह की लो-फ्रिक्वेंसी साउंड प्ले की जाती है, जो दावा करती है कि वह स्मार्टफोन के स्पीकर में फंसे पानी को बाहर निकालने में मदद कर सकती है.
फुल वॉल्यूम पर चलाएं साउंड
अगर फोन के स्पीकर में पानी चला गया है, तो Water Eject वीडियो को प्ले करने के बाद मोबाइल का वॉल्यूम पूरी तरह बढ़ा दें. इसके बाद फोन को किसी सूखी और समतल जगह, जैसे टेबल पर रख दें. कुछ ही देर में स्पीकर से पानी की बूंदें बाहर निकल सकती हैं.
साउंड से बनता है अलग तरह का वाइब्रेशन
यह साउंड फोन के अंदर खास तरह का वाइब्रेशन पैदा करता है. यह कंपन मोबाइल के स्पीकर में फंसे पानी को बाहर धकेलने में मदद करता है. यह कंपन मोबाइल के सामान्य वाइब्रेशन मोटर से बनने वाले कंपन से अलग होता है.
इस तरीके की भी हैं सीमाएं
इस तकनीक की मदद से स्पीकर वेंट्स या यूएसबी पोर्ट में गया पानी तो बाहर निकल सकता है. लेकिन अगर पानी फोन की बॉडी के अंदर गहराई तक पहुंच गया हो, तो उसे इस तरीके से निकालना मुश्किल हो सकता है.
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
अगर आपको लगता है कि पानी फोन के अंदर बैटरी या अन्य इंटरनल पार्ट्स तक पहुंच गया है, तो इस तरह के वीडियो चलाने से बचें.
यदि फोन पानी में भीगने के बाद बंद हो गया है, तो उसे तुरंत चालू करने की कोशिश न करें. ऐसा करने से फोन के अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है और मदरबोर्ड सहित कई महत्वपूर्ण पार्ट्स खराब हो सकते हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+


