Breaking: रामगढ़ स्टील प्लांट में हुआ भयानक धमाका, 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक

    जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. तड़के करीब 4 बजे हुए जोरदार ब्लास्ट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए प्लांट का कामकाज भी ठप पड़ गया.

    Breaking: रामगढ़ स्टील प्लांट में हुआ भयानक धमाका, 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत नाजुक

    रामगढ़ (RAMGARH): जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. तड़के करीब 4 बजे हुए जोरदार ब्लास्ट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए प्लांट का कामकाज भी ठप पड़ गया.

    बताया जा रहा है कि मजदूर रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ. ब्लास्ट के साथ ही प्लांट के अंदर आग फैल गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. आग और धुएं के बीच मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

    इस हादसे में कुल 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए. घायलों की पहचान अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा, छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया के रूप में हुई है.

    घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से 7 मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है और उनके शरीर का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है.

    गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रांची के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news