BREAKING : एक बार फिर रांची सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया संदेश

    रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. अदालत के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरे ईमेल भेजी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

    BREAKING : एक बार फिर रांची सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया संदेश

    रांची (RANCHI): रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. अदालत के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरे ईमेल भेजी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

    इसके अलावा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी भी शामिल. सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देर किए पूरे कोर्ट परिसर को अपने घेरे में ले लिया और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

    डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जजों के चैंबर, कोर्ट रूम, वकीलों के शेड, पार्किंग एरिया सहित हर कोने की बारीकी से जांच की गई. कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला. इसके बाद अधिकारियों ने इसे शरारती तत्व की हरकत और अफवाह करार दिया, जिससे राहत की स्थिति बनी.

    बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इसी तरह के फर्जी ई-मेल के जरिए धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news