BREAKING : रांची शहर के अंदर दर्दनाक हादसा! नो एंट्री टाइम में आई ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौके पर मौत

    BREAKING : रांची शहर के अंदर दर्दनाक हादसा!  नो एंट्री टाइम में आई ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौके पर मौत

    रांची (RANCHI): राजधानी रांची के लाजपत नगर इलाके में ए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मौके पर एक महिला की मौत हो गई है. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. 

    मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय महिला हज की ट्रैनिंग लेकर अपने घर वापस जा रही थी जहां नो एंट्री में घुसी एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई है.

    इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया है, जिससे दोनों ओर से आवाजाही प्रभावित हो चुकी है.

    नोट : खबर अपडेट हो रही है. 



    Related News