टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई, जीत को बताया ऐतिहासिक

    टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई, जीत को बताया ऐतिहासिक
    भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है.खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है.खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है.

     जीत को बताया ऐतिहासिक

    टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई. विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन जी को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

    हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी. सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news