बोर्ड परीक्षा में AI का खेल! ChatGPT से कॉपी करवाने के आरोप में 81 शिक्षक सस्पेंड, जानिए कहां का है मामला

    बोर्ड परीक्षा में AI का खेल! ChatGPT से कॉपी करवाने के आरोप में 81 शिक्षक सस्पेंड, जानिए कहां का है मामला
    AI से चीजें जितनी आसान हो गई हैं वहीं दूसरी तरफ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं. महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए नकल कराने का बड़ा मामला सामने आया है

    TNP DESK- AI से चीजें जितनी आसान हो गई हैं वहीं दूसरी तरफ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं. महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए नकल कराने का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 81 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है.

    जांच में पता चला कि कुछ शिक्षक परीक्षा के दौरान AI टूल्स का इस्तेमाल कर छात्रों के लिए उत्तर तैयार करवा रहे थे. आरोप है कि शिक्षक मोबाइल फोन और इंटरनेट की मदद से ChatGPT जैसे AI प्लेटफॉर्म पर सवाल डालकर तुरंत जवाब तैयार कर रहे थे और उन्हें छात्रों तक पहुंचा रहे थे.

    परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के दौरान जब अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली तो मामले की जांच शुरू की गई. जांच में कई शिक्षकों की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है 

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और कड़ी की जाएगी. फिलहाल इस मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news