बिहार मंत्रिमंडल : नीतीश कुमार के बेटे डिप्टी सीएम नहीं बने लेकिन अब क्यों बनेगें मंत्री,पढ़िए

    बिहार मंत्रिमंडल : नीतीश कुमार के बेटे डिप्टी सीएम नहीं बने लेकिन अब क्यों बनेगें मंत्री,पढ़िए

    TNP DESK- बंगाल ही नहीं, बिहार में भी हलचल है.  गुरुवार को  सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है.  जदयू  कोट के मंत्री शामिल होंगे, तो भाजपा कोटे के मंत्री भी जगह पाएंगें।  बड़ी बात यह है कि जदयू कोटे की मंत्री की जो सूची नीतीश कुमार को दी  गई है, उसमें निशांत कुमार का भी नाम है.  बताया जाता है कि निशांत कुमार के नाम का प्रस्ताव जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिया है.  निशांत कुमार सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगें। 

    गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण 
     
    नए मंत्रियों की शपथ  गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है.  इससे पहले जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची भी चर्चे में है.   ललन सिंह और संजय झा बुधवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे.  सूत्र बता रहे हैं कि दोनों नेताओं ने पार्टी के संभावित मंत्रियों की सूची जदयू के अध्यक्ष को सौंप दी है.  अब नीतीश कुमार सूची को  फाइनल करेंगें।  नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद से ही निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आए हैं.  हाल में ही उन्होंने सद्भाव यात्रा शुरू की है.  इसके तहत  राज्य के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं.  

    जदयू के पुराने मंत्री रिपीट होंगें ,कुछ नए भी बनेगें 

    उल्लेखनीय है कि  निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए.  15 अप्रैल को जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी, तब जदयू  कोटे से दो डिप्टी सीएम बने थे.  विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव।   अब 7 मई  को कैबिनेट का विस्तार होगा।  सूत्र बताते हैं कि जदयू कोटे से संभावित मंत्रियों की जो सूची चर्चे  में है, उनमें पिछले नीतीश कैबिनेट के सभी चेहरों को शामिल किया गया है.  इसके अलावा कुछ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.  संभावित सूची में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जामा खान  और सुनील कुमार पुराने चेहरे हैं.  वही निशांत कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा का के नाम भी चल रहे हैं  गुरुवार सुबह तक लिस्ट फाइनल हो जाने की उम्मीद की जा रही है.



    Related News