बड़ी खबर:पंजाब ब्लास्ट के बाद मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले की धमकी,एक्शन में पुलिस

    बड़ी खबर:पंजाब ब्लास्ट के बाद मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले की धमकी,एक्शन में पुलिस

    मुंबई(MUMBAI): पंजाब में बीएसएफ़  मुख्यालय पर ब्लास्ट के 24 घंटे के अंदर मुंबई होटल ताज में आतंकी हमले की फोन पर धमकी मिली. जिसके बाद होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई.साथ ही फोन करने वाले के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मुंबई पुलिस के एक युवक को हिरासत में भी लिया है. जिसके लिंक को खंगालने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल मुंबई के सभी भीड़ भाड़ वाले इलाके में विशेष नजर रखी जा रही है.           

    बताया जा रहा है कि मुंबई के ताज होटल और ट्राइडेंट होटल में एक धमकी भरा फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि इन होटलों में आतंकी हमला हो सकता है.जिसके बाद हड़कंप मच गया. होटल मैनेजर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की. और पुलिस ने दोनों होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी.

    जांच के दौरान पुलिस ने कॉल करने वाले को ट्रेस कर लिया और उसे मुंबई के सायन इलाके से हिरासत में ले लिया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा कॉल क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी.ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को एक धमकी भरा फोन कॉल मिला, जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि इन दोनों जगहों पर आतंकी हमला होने वाला है.

    धमकी मिलने के बाद तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई.जांच के दौरान पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान कर उसे मुंबई के सायन इलाके से हिरासत में ले लिया है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह धमकी क्यों दी.

    बता दे कि मंगलवार की देर रात पंजाब के जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ़ मुख्यालय पर ब्लास्ट हुआ है. जालंधर में स्कूटी में विस्फोट हुआ. जिससे बीएसएफ़ मुख्यालय की दीवार हिल गई. वहीं इस धमाके की आवास एक किलोमीटर तर सुनाई दी है. हलाकी इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं जालंधर में बाइक सवार युवकों ने विस्फोटक को दिवार पर फेका जिसके बाद जोर दार धमकाया हुआ है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.साथ ही NIA पूरे मामले में तफतीश शुरू कर चुकी है.         



    Related News