मांडू के गालीबाज विधायक का एक और वीडियो हुआ वायरल, माननीय पर उठे सवाल

    Mandu MLA Viral Video: झारखंड की राजनीति में बयानबाजी और विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब खुद माननीय ही गालीबाज़ी पर उतार आयें तो इसे आप क्या कहेंगे. ऐसे में जब माननीय और गाली-गलौज की बात एक साथ हो रही हो तो झारखंड के भी कुछ चर्चित माननियों का नाम भी इस सूची में शामिल हो जाता है. ऐसे में राजनीतिक बयानबाजियों के बीच एक बार फिर मांडू के माननीय विधायक, या यूं कहे मांडू के माननीय कथित ‘गालीबाज’ विधायक चर्चा में हैं.

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की राजनीति में बयानबाजी और विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब खुद माननीय ही गालीबाज़ी पर उतार आयें तो इसे आप क्या कहेंगे. ऐसे में जब माननीय और गाली-गलौज की बात एक साथ हो रही हो तो झारखंड के भी कुछ चर्चित माननियों का नाम भी इस सूची में शामिल हो जाता है. ऐसे में राजनीतिक बयानबाजियों के बीच एक बार फिर मांडू के माननीय विधायक, या यूं कहे मांडू के माननीय कथित ‘गालीबाज’ विधायक चर्चा में हैं. मांडू विधानसभा क्षेत्र से आजसू के एकलौते विधायक जो हमेशा सदन से लेकर सड़क तक अपनी बातों को रखते आए हैं, वह अपनी बेबाकी के साथ-साथ अपनी कथित गालीबाज़ी की आदत से भी मजबूर हैं. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

    वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विधायक तिवारी महतो अपने पूरे लाव लश्कर के साथ नज़र आ रहे हैं और किसी तरह के जमीन विवाद को लेकर मांडू विधायक लोगों से बहस करते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान उन्हें यह भी कहते सुना गया कि ‘हम बढ़का जमींदार हैं?’ वहीं इसके बाद विधायक जी को गली-गलौज करते हुए भी सुना जा सकता है. साथ ही मरने की भी धमकी दी गई है, जो वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुनाई दे रही है. 

    हालांकि यह पहली बार नहीं है नहीं है इस जब विधायक जी को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया है. इससे पहले भी कई बार मांडू विधायक को गालीबाज़ी करते हुए देखा और सुना गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वहीं इस वायरल वीडियो की बात करें तो फेसबुक हैंडल पर डुमरी विधायक जयराम महतो के किसी समर्थक ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. 

    इस पूरे मामले ने एक बार फिर जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और उनके सार्वजनिक व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोकतंत्र में चुने गए नेताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे न सिर्फ जनता की समस्याओं को उठाएं, बल्कि अपने आचरण से भी एक सकारात्मक उदाहरण पेश करें. पर लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या राजनीतिक मर्यादा और शालीनता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. वहीं, सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसी घटनाएं पलभर में लोगों तक पहुंच जाती हैं और लोगों पर गहरा प्रभाव डालती हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news