जमीन विवाद में पुलिस और CO के सामने दो पक्षों में जबरदस्त खूनी झड़प,जान बचा कर भागी पुलिस,देखिए लाइव वीडियो   

    राघोपुर रूस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीन मापी के दौरान अंचलाधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे थे. लेकिन देखते ही देखते दो पक्ष के लोग आमने सामने आगए.  दो पक्षों के बीच ईट पत्थर लाठी डंडे चलने शुरू हुए. जिसमें 2 महिला सहित 15 व्यक्ति घायल हो गया.

    पटना(PATNA): बिहार में जमीन विवाद में फिर एक मार पीट का वीडियो सामने आया है. जिसमें पुलिस और अंचलाधिकारी की मौजूदगी में दो पक्ष के बीच खूनी झड़प हो गई. जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए. घटना के दौरान किसी तरह छुप कर पुलिस और अधिकारियों ने जान बचाई है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.       

    बता दे कि हाजीपुर में राघोपुर रूस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीन मापी के दौरान अंचलाधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे थे. लेकिन देखते ही देखते दो पक्ष के लोग आमने सामने आगए.  दो पक्षों के बीच ईट पत्थर लाठी डंडे चलने शुरू हुए. जिसमें 2 महिला सहित 15 व्यक्ति घायल हो गया.

    इस दौरान सीओ और पुलिस पदाधिकारी और कर्मी जान बचाकर भागते दिखे.  मारपीट की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए हैं.  स्थानीय लोगों की मदद से एक पक्ष की घायल करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया. जबकि दूसरे पक्ष के आठ व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर इलाज के लिए गये.

    मिली जानकारी के अनुसार एक कट्टा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है.  स्थानीय धर्मदेव राय से उमेश शाह करीब ढाई कट्ठा एवं काशी राय करीब पांच कट्ठा जमीन केबाला लिया था.  जिसमे दोनों पक्ष ग्रामीण सड़क से जमीन लेना चाहता है.  इस मामले मे कई बार मापी हो चुकी है. शनिवार को भी सीओ और पुलिस की मौजूदगी में सरकारी अमीन से नापी हो रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष मापी को लेकर भीड़ गया और मारपीट हुई.

    मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर निवासी काशी राय एवं उमेश साह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है.  पूर्व तीन बार जमीन की माफी हो चुकी है.  भूमि विवाद को लेकर राघोपुर अंचल कार्यालय में जमीन मापी के लिए आवेदन दिया गया.  आवेदन मिलने के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी दीपक कुमार के मौजूदगी में जमीन मापी की प्रक्रिया शुरू की गई. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाने लगा। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जान बचा कर भागते दिख रहे हैं. मारपीट का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

     प्रसारित वीडियो में दोनों पक्षों के तरफ से ईट पत्थर लाठी डंडे चलाई जा रही है.  वायरल  वीडियो में एक व्यक्ति बोल रहा है कि सीओ ही झगड़ा करवाया है.  हालांकि सभी घटनाक्रम सीओ और पुलिसकर्मी के मौजूदगी में हो रही है।. विडियो में सीओ और पुलिसकर्मी भागते दिख रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news