Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज भारी तबाही मचा सकता है मौसम, पढ़े IMD का अलर्ट, रहें सावधान

    Jharkhand weather update:झारखंड के मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कुछ जिलों में दिन भर कड़क धूप से लोगों को परेशानी हो रही है तो वही शाम होते ही मौसम अचानक से करवट ले रहा है

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज भारी तबाही मचा सकता है मौसम, पढ़े IMD का अलर्ट, रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कुछ जिलों में दिन भर कड़क धूप से लोगों को परेशानी हो रही है तो वही शाम होते ही मौसम अचानक से करवट ले रहा है.मौसम विभाग की माने तो ये सारा कुछ साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है.आईएमडी का कहना है कि आने वाले अगले 3-4 दिनों तक झारखंड के लोगों को बदलते मौसम से राहत मिलने कि उम्मीद नहीं है.वही आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है वहां किसानों को अलर्ट किया गया.

     इन जिलों में आज भारी तबाही मचा सकता है मौसम

    आईएमडी के मुताबिक आज राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश तो वही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है जहां रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर और दुमका में आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट है.

    इन जिलों के लोग रहे सावधान

    वही आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, गोड्डा, साहिबगंज,गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा,और पाकुड़ में आज आंधी तूफान का काफी व्यापक असर देखा जाएगा जिसको लेकर लोगों को सावधान रहना है वही तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिससे लोगों को सावधान रहना है.खासकर किसानों को ओलावृष्टि से अलर्ट किया गया है क्योंकि खेतों में लगी फसल खराब हो सकती है.

    9 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा. वही इसके बाद मौसम एक बार फिर साफ होगा और स्थिरता देखने को मिलेगी.लगातार बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में दो तीन डिग्री की और गिरावट दर्ज होने की संभावना है.यानी गर्मी से लोगों को राहत मिलती रहेगी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news