दो बच्चों की माँ 25 साल की लड़की को दे बैठी दिल, घर से भाग कर दोनों ने मंदिर में राचाई शादी

    बिहार के बक्सर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए दो बच्चों की मां ने एक युवती के साथ शादी कर ली. यह घटना बगेन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

    दो बच्चों की माँ 25 साल की लड़की को दे बैठी दिल, घर से भाग कर दोनों ने मंदिर में राचाई शादी

    बक्सर (BUXAR): बिहार के बक्सर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सामाजिक परंपराओं को चुनौती देते हुए दो बच्चों की मां ने एक युवती के साथ शादी कर ली. यह घटना बगेन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

    जानकारी के अनुसार, महिला और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया. इसके बाद दोनों घर से निकल गईं और उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित एक मंदिर पहुंचकर पुजारी की मौजूदगी में विवाह कर लिया.

    बताया जा रहा है कि शादी के दौरान एक महिला ने इस रिश्ते का विरोध भी किया, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहीं और विवाह की रस्में पूरी कर लीं. शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया.

    विवाह के बाद महिला ने बताया कि उनका आपसी प्रेम इतना बढ़ गया था कि वे अलग रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आगे का जीवन उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उनके पास आर्थिक रूप से कोई मजबूत आधार नहीं है.

    यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस घटना को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news