रांची यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा और रिजल्ट का शेड्यूल, MBBS समेत तीन परीक्षाओं के नतीजे घोषित

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 5, 2026

रांची यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर देते हुए एक साथ चार महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं जारी की हैं. विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) परीक्षा-2025 सहित तीन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं

रांची यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर देते हुए एक साथ चार महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं जारी की हैं। विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) परीक्षा-2025 सहित तीन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं.इसके साथ ही स्नातक स्तर के फोर ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUGP) 2022-26 के सेमेस्टर-7 नियमित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी जारी कर दी गई है.इन घोषणाओं से हजारों छात्रों को अपने परीक्षा और परिणाम संबंधी इंतजार का अंत हुआ है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) परीक्षा-2025 में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के सात विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है.इसके अलावा बीएससी मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (B.Sc MLT) के सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-2 के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं.संबंधित छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या अपने कॉलेज के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

रांची यूनिवर्सिटी ने FYUGP (2022-26) के सेमेस्टर-7 नियमित परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम भी जारी किया है. विश्वविद्यालय के अनुसार छात्र 10 जुलाई से 19 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. जो छात्र निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 20 जुलाई से 22 जुलाई तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने परिणाम और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं संबंधित कॉलेजों से ही प्राप्त करें.

रांची यूनिवर्सिटी की ओर से जारी इन अधिसूचनाओं को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.परीक्षा परिणाम जारी होने और आगामी परीक्षा प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित होने से छात्र अब अपनी आगे की शैक्षणिक तैयारी और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे.