भिवंडी में बढ़ा बाढ़ का खतरा! कामवारी नदी उफान पर, नदी किनारे खड़े वाहन डूबने की कगार पर... मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी!

 

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 4, 2026

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भिवंडी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. शहर की एकमात्र कामवारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है.

TNPDESK: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भिवंडी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. शहर की एकमात्र कामवारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है.

नदी के किनारे खड़ी एक कार और एक टेंपो तेज़ी से बढ़ते जलस्तर के बीच पानी में आधे से अधिक डूब चुके हैं. यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा, तो ये दोनों वाहन पूरी तरह पानी में समा सकते हैं.

उधर, मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है. विभाग ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं.

फिलहाल, बढ़ता जलस्तर स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. यदि बारिश की तीव्रता कम नहीं हुई, तो नदी किनारे के कई और क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.