पाकुड़:हिरणपुर में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 9, 2026

 हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह शव तारापुर बेलपहाड़ी स्थित केरेसर प्लांट रोड के किनारे मिला, जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद हिरणपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी.

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह शव तारापुर बेलपहाड़ी स्थित केरेसर प्लांट रोड के किनारे मिला, जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद हिरणपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई. शुरुआती जांच में मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है.

घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: विकास कुमार