रांची(RANCHI): झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. विकास के साथ साथ टूरिज़्म के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने के लिए दिल्ली में आयोजित नैशन स्टेक होल्डर्स मीट में देश विदेश के बड़े स्टेक होल्डर्स को झारखंड के बारे में बताया गया और संदेश दिया गया की आप झारखंड में निवेश करें. झारखंड में कई ऐसे हिडेन प्लेस है जो शायद दुनिया में और कही नहीं मिलेगा. एक ही जगह झरना तालाब ,नदी पहाड़ टाइगर रिसर्व के साथ साथ आस्था का संगम दिखेगा.
दिल्ली के होटल ताज में दो दिवसीय नैशन स्टेक होल्डर्स मीट में देश के जाने माने कारोबारी,उद्योगपति और नीती निर्धारण करने वाले लोग शामिल है. इस चर्चा के जरिए राज्य के लिए एक ऐसी नीती बनाने पर जोर दिया गया है जिसमें देश के मानचित्र पर झारखंड की एक अलग पहचान दिखे. सबसे बड़ी बात की इस मीट के 7 दिनों के अंदर विभाग पर्यटन नीती बना कर इसे तैयार करेगी.
विभागीय सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि झारखंड एक ऐसा डेस्टिनेशन है. जहां सिर्फ एक सुकून है. जब हिमाचल कश्मीर से दिल भर जाए तो झारखंड पहुंच कर देखिए. जहां एक साथ डैम,झरना,पहाड़,माइनिंग,घाटी सब कुछ एक साथ दिखेगा. झारखंड के देवघर में हर साल करोड़ों लोग से ज्यादा पहुंचते है. 12 ज्योतिलिंग में से एक बाबा धाम है. जहां आस्था का मेला लगता है बाबा के के दरबार पहुँचने के बाद थोड़ा घूमने का मन करें तो पास में मसानजोर है. जहां डैम में एक सुकून मिलेगा. त्रिकुत पहाड़ पर मस्ती कर सकते है. साथ ही मलूटी पहुंच कर देश के सबसे ज्यादा मंदिर वाले गाँव को घूम सकते है.
यानि झारखंड में एक जगह सब कुछ है. बस इसे जानने और समझने की जरूरत है. देश में पहली बार CCL के साथ मिल कर झारखंड सरकार ने माइनिंग टूरिज़्म शुरू किया है. जहां नजदीक से माइनिंग के बारे में जान सकते है. अब तक सिर्फ टीवी और फिल्मों में खदान में ब्लास्ट होते देखा लेकिन जब झारखंड पहुंचेंगे तो बड़कागाँव में माइनिंग टूरिज़्म जा सकते है.
रांची में पहाड़ी मंदिर से जगरनाथ मंदिर है.जहां जुलाई के महीने में पूरी के बाद दूसरा सबसे बड़ा रथ मेला होता है. लाखों लोग आस्था में डूबे दिखेंगे. इतना ही नहीं अगर यहां से फिर थोड़ा कहीं पास में जाने का मन हो तो आप कई झरना घूम सकते है. रांची से 30 किलोमीटर के अंदर एक से बढ़ कर एक झरने है. जहां पहाड़ों से गिरते पानी के कन में शांति और सुकून दिखेगा.
झारखंड को एक्सप्लोर करने में घंटों नहीं कई दिन लग जाएंगे. और यही वजह है कि सरकार भी अब टूरिज़्म पर फोकस कर रही है. अब आने वाले दिनों में नीती बना कर एक नई पहचान बनाने की तैयारी है.
