धनबाद(DHANBAD):निरसा के पुराने थाना क्षेत्र के पास स्थित एक पीजी लॉज में देह व्यापार संचालित होने के आरोप के बाद इलाके में मंगलवार को हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि लॉज में पिछले करीब एक वर्ष से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने लॉज में मौजूद दो युवक-युवतियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की के दौरान दोनों जोड़े मौके से फरार हो गए.पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां चल रही है
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह लॉज इकबाल अहमद का है, जहां पहले एक रेस्टोरेंट भी संचालित होता था. लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां चल रही थीसूचना मिलते ही एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.पुलिस ने लॉज को सील कर मुख्य द्वार एवं कमरों में ताला लगा दिया तथा जांच शुरू कर दी
पुलिस की तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री और सजने-संवरने से संबंधित सामान मिलने की भी बात सामने आई है.
मौके से फरार है लॉज का मालिक
इसके बाद पुलिस ने लॉज मालिक के आवास पर भी छापेमारी की, लेकिन वह वहां नहीं मिला.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
