कटिहार में दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 60 हजार की लूट, हथियार के बल पर वारदात

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 2, 2026

कटिहार जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क पर नबाबगंज स्थित आईटीआई कॉलेज के पास का है, जहां दिनदहाड़े हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 60 हजार रुपये नकद लूट लिए गए.

 

कटिहार (KATIHAR) : बिहार के कटिहार जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क पर नबाबगंज स्थित आईटीआई कॉलेज के पास का है, जहां दिनदहाड़े हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से 60 हजार रुपये नकद लूट लिए गए.

60 हजार रुपये नकद लूट

जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सोनू कुमार अपने काम से जा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया. दोनों अपराधियों ने हथियार दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद 60 हजार रुपये नकद लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मनिहारी के डीएसपी विनोद कुमार और थानाध्यक्ष संतोष झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. साथ ही इलाके में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पीड़ित सोनू कुमार ने बताया कि बदमाश अचानक बाइक से आए, हथियार दिखाकर उन्हें डराया और 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.