रांची(RANCHI): झारखंड के मतदाता सूची में विदेशी नागरिक के नाम होने की खबर से हड़कंप मच गया. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर तीन अफगानिस्तान के नागरिक के नाम होने की खबर सामने आई है. जिसपर अब जांच शुरू हुई. वहीं SIR के बीच इस नाम के मिलने से सवाल खड़ा हो गया है. जिसपर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.
दरअसल जमशेदपुर में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में तीन अफगान नागरिकों के नाम दर्ज होने का मामला सामने आया है. बूथ संख्या 286 की मतदाता सूची में सभी के नाम दर्ज थे. ये नाम क्रमशः 30, 31 और 33 नंबर पर शामिल थे. खास बात यह है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान भी इनके नाम प्रारूप मतदाता सूची तक पहुंच गए थे.लेकिन अब पूरे मामले का खुलासा हुआ है.
इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि SIR के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन और मतदाता सूची की जांच के क्रम में यह मामला सामने आया. और आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने इसे एक बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि विदेशी नागरिक के मतदाता सूची में नाम आने में कौन-कौन लोगों ने मदद किया है तमाम चीजों की जांच हो रही है. वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं आएगा लेकिन किसी ने भी अगर फर्जी काम किया होगा तो वह सामने आ ही जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
