बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग, मंत्री संतोष सुमन ने रखा प्रस्ताव

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 9, 2026

बिहार के बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुरकिए जाने की मांग उठी है. बिहार सरकार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बख्तियारपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखेंगे.

पटना: बिहार के बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुरकिए जाने की मांग उठी है. बिहार सरकार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने बख्तियारपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखेंगे.

संतोष सुमन के मुताबिक, बख्तियारपुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि है और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण यादें इस क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. ऐसे में शहर का नाम नीतीशपुररखा जाना उनके योगदान और इस धरती से उनके जुड़ाव को सम्मान देने का प्रतीक होगा.

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके अनुसार, बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुरकिए जाने से इस क्षेत्र की पहचान उनके योगदान से भी जुड़ जाएगी.

नाम बदलने की यह मांग सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में इसे लेकर चर्चा तेज हो सकती है. हालांकि, फिलहाल यह केवल प्रस्ताव के स्तर पर है और इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है.

यदि सरकार की ओर से प्रस्ताव पर विचार किया जाता है, तो नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई करनी होगी. अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाते हैं.