विधायक जनार्दन पासवान के बेटे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सौरभ कुमार समेत पांच पर FIR

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 11, 2026

एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर मारपीट और कथित अपहरण के विवाद में अब दूसरे पक्ष ने भी विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार समेत पांच नामजद युवकों और तीन-चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. शिकायत में मारपीट, गला दबाने, पैसे और सोने का लॉकेट छीनने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं.

FIR के अनुसार, 7 सितंबर को बीबीए सेकंड ईयर के छात्र लकी राज को कॉलेज गेट के बाहर रोककर सौरभ कुमार, वासु दुबे, हर्षवर्धन तिवारी और प्रतीक सिंह समेत अन्य युवकों ने कथित तौर पर मारपीट की. आरोप है कि छात्र से 4,500 रुपये और सोने का लॉकेट छीना गया. सौरभ पर गला दबाने और पिस्टल से गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है.

शिकायतकर्ता ने बताया कि सौरभ को बाद में विधानसभा थाना ले जाया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों की प्राथमिकी के बाद पुलिस अब पूरे विवाद की जांच कर रही है.