डहरेकरम जुलूस में हादसा, 15 वर्षीय शिवम की मौत से बुझा घर का चिराग

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 14, 2026

गोड्डा जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में रविवार को कुर्मी समाज के लोगों ने डहरेकरम जुलूस निकाला. रंगमटिया गांव से शुरू हुए इस जुलूस में सैकड़ों गांवों के लोग शामिल हुए. गाजे-बाजे और DJ से सजी गाड़ियों के साथ लोग नाचते-गाते अपने गांव लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग नशे में थे. इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के परसपानी गांव में DJ लगी पिकअप वैन के चालक ने मैदान में वाहन को तेज गति से घुमाकर नचाना शुरू कर दिया. इसी क्रम में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 15 वर्षीय शिवम महतो वाहन के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मायागंज मेडिकल कॉलेज, भागलपुर रेफर किया गया.

 

शिवम अपने परिवार का इकलौता संतान था. उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी. बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है.