गढ़वा में अचानक दो भाई की मौत,गाँव में दहशत का माहौल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 23, 2026

गढ़वा जिले मे एक ही घर के चार लोग हुए बीमार, दो की हुई मौत, तीन अभी है इलाज़रात, आदिम जनजाति समुदाय के लोग है पीड़ित, समय पर इलाज नहीं होने के कारण हुई मौत

 झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एक ही घर के चार लोग हुए बीमार, दो की हुई मौत, तीन अभी है इलाज़रात, आदिम जनजाति समुदाय के लोग है पीड़ित, समय पर इलाज नहीं होने के कारण हुई मौत, मामला केतार थाना क्षेत्र का। आर्थिक तंगी भी बना  कारण समय पर नहीं हो सका इलाज, अस्पताल पहुंचने से पहले दो बच्चों ने तोड़ा दम, घटना से गांव में सनसनी, मेडिकल टीम पहुंची गाँव।

 केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव के आदिवासी बहुल धंगरडीहा टोला में एक ही घर मे बुखार से दो सगे भाइयों की मौत से सनसनी फैल गयी. मृतकों में बुद्धिनारायण सिंह चेरो के सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और दस वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं. वहीं, बुद्धिनारायण सिंह चेरो और उनके 12 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार की तबीयत भी खराब बतायी जा रही है.  एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत और दो अन्य सदस्यों के बीमार होने से गांव में चिंता का माहौल है. परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चों को पिछले दो दिनों से तेज बुखार था. 

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज समय पर नहीं कराया जा सका. अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गयी। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतार ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया.  घटना के बाद आज रविवार को स्वास्थ विभाग की एक विशेष टीम केतार के इस गाँव मे पहुंची और गाँव मे मौजूद सभी घरो के अन्य पीड़ितों का इलाज कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.  उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा बीमार सुशील कुमार और बुद्धिनारायण सिंह को तत्काल इलाज कराने की सलाह दी.  थाना प्रभारी ने परिजनों से दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कराने को कहा. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। हालांकि, बच्चों की मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार के अन्य सदस्यों के बीमार होने से मामले को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है.