पाकुड़: छात्रों को पीटे जाने के मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि बीते दिन झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छात्रों को पीटना नहीं चाहिए था।।उन्होंने बताया कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों के साथ हुई इस घटना का जवाब छात्र आने वाले 2029 के विधानसभा चुनाव में देंगे।
