देवघर में रिलायंस डिजिटल का आगाज, विधायक सुरेश पासवान ने किया उद्घाटन

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 16, 2026

रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस डिजिटल ने भी देवघर में कदम रख दिया है. शहर के टावर चौक और वीर कुंवर सिंह चौक स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने किया.

 

देवघर. रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस डिजिटल ने भी देवघर में कदम रख दिया है. शहर के टावर चौक और वीर कुंवर सिंह चौक स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने किया. इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

मौके पर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि रिलायंस डिजिटल का खुलना देवघर जैसे शहर के लिए एक बड़ी सौगात है. यहां लोग अपनी जेब के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी कर सकेंगे.

स्टोर मैनेजर ने बताया कि एक ही छत के नीचे सभी ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल, टीवी, एक्सेसरीज, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जो आकर्षक ऑफरों के साथ दिए जा रहे हैं. साथ ही पुराने उपकरणों को उचित दर पर एक्सचेंज करने की सुविधा भी मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में हर घर में रिलायंस डिजिटल का सामान मौजूद होगा.

देवघर - प्रशांत कुमार.