बोकारो: सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने को लेकर सहियाओं प्रदर्शन, मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन उग्र की चेतावनी

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 16, 2026

झारखंड में प्रोत्साहन राशि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रखंड स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है, शुक्रवार को संघ की ओर से बोकारो डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी सहियाओं ने चार महीने से बकाया इंसेंटिव का भुगतान करने समेत छह सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की.

बोकारो(BOKARO): झारखंड में प्रोत्साहन राशि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रखंड स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है, शुक्रवार को संघ की ओर से बोकारो डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी सहियाओं ने चार महीने से बकाया इंसेंटिव का भुगतान करने समेत छह सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की.

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार को प्रोत्साहन राशि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर संघ की ओर से बोकारो डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी ने चार महीने से बकाया इंसेंटिव का भुगतान करने समेत छह सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की. संघ की नेत्री सुष्मिता महतो ने कहा कि सहियाएं दिन-रात मेहनत कर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही हैं, लेकिन उन्हें न तो सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही समय पर प्रोत्साहन राशि मिल रही है.

आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

संघ की नेत्री सुष्मिता महतो ने चेतावनी देते हुए ये भी कहा की यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. अब देखना ये रहेगा कि सहियाओं का ये आंदोलन आगे क्या मोड़ लेता है, क्या सरकार सहियाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा का दर्जा देती है और प्रोत्साहन राशि बढ़ाती है या ये आंदोलन और उग्र होता हैं.

 

रिपोर्ट- संजीव कुमार