पटना में इस बार 32% अधिक बने पूजा पंडाल, अग्निशमन विभाग अलर्ट; फायर DIG मनोज कुमार नट ने किया निरीक्षण

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 16, 2026

पटना में दुर्गा पूजा को लेकर इस बार तैयारियां तेज हैं. पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने शुक्रवार को राजधानी के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और वहां अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

 

पटना: राजधानी पटना में दुर्गा पूजा को लेकर इस बार तैयारियां तेज हैं. पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में अग्निशमन विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने शुक्रवार को राजधानी के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और वहां अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इस बार पटना में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 32 प्रतिशत अधिक पूजा पंडाल बनाए गए हैं. पंडालों की संख्या लगभग 1500 के आसपास बताई जा रही है. ऐसे में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए आग लगने जैसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है.

निरीक्षण के दौरान डीआईजी मनोज कुमार नट ने पूजा पंडालों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच की. इस दौरान जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए. विभाग की ओर से पंडाल संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने की बात कही गई.

पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पंडालों में पहुंचने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग का यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विभाग का जोर इस बात पर है कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें.