बोकारो के सेक्टर-3C में झोपड़ी से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 10, 2026

बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3C में एक झोपड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. 

बोकारो: बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3C में एक झोपड़ी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी जुटाई. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं है.

मामले की पुष्टि करते हुए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-3C स्थित एक झोपड़ी में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

डीएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. साथ ही घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.