साहिबगंज:जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के समीप मुख्य सड़क पर रविवार सुबह एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सुनसान सड़क का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
