Viral Videoभागलपुर-दानापुर ट्रेन में चोर को यात्रियों ने पकड़ा,कई किलो मीटर लटका रहा चोर,खौफनाक वीडियो

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 3, 2026

चलती ट्रेन से मोबाइल झपटना एक चोर को महंगा पड़ गया. मोबाइल छीनने के चक्कर में वह कई किलोमीटर तक हवा में लटका रहा. इसके बाद उसने खुद का हाथ छुड़ाने की कोशिश की, जिससे वह रेलवे पटरी के किनारे गिर गया और घायल हो गया. ट्रेन की खिड़की से लटके चोर को रास्ते भर लोग कौतूहल से देखते रहे.

भागलपुर: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटना एक चोर को महंगा पड़ गया. मोबाइल छीनने के चक्कर में वह कई किलोमीटर तक हवा में लटका रहा. इसके बाद उसने खुद का हाथ छुड़ाने की कोशिश की, जिससे वह रेलवे पटरी के किनारे गिर गया और घायल हो गया. ट्रेन की खिड़की से लटके चोर को रास्ते भर लोग कौतूहल से देखते रहे.

यात्रियों की सतर्कता से दबोचा गया स्नेचर

दरअसल, यह मामला भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार का है.शनिवार को ट्रेन भागलपुर जंक्शन से दानापुर के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही ट्रेन ने प्लेटफॉर्म छोड़ा, उसी दौरान एक चोर ने खिड़की से मोबाइल झपटने की कोशिश की. ऐसा होते देख यात्री तुरंत सावधान हो गए और उन्होंने चोर का हाथ पकड़ लिया. हाथ पकड़ते ही वह खिड़की के बाहर लटक गया और ट्रेन आगे बढ़ती रही.

रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार

वीडियो में दिख रहा है कि चोर बार-बार हाथ छोड़ देने की गुहार लगा रहा है. ट्रेन में बैठे लोग ट्रेन के धीमे होने का इंतजार कर रहे थे. उस समय ट्रेन की स्पीड करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. सुल्तानगंज से पहले रतनपुर के समीप चोर ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ा लिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.इस पूरी घटना के दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के आसपास मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की