धनबाद में बड़ा हादसा,कोयला चुनने के दौरान मिट्टी धँसी,दो की गई जान ,तीन घायल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 13, 2026

धनबाद में रविवार को फिर एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार कतरास के राम कनाली ओपी इलाके में मिट्टी का ढेर धंसने से दो लोगों के मारे जाने की सूचना है. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है. 

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में रविवार को फिर एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार कतरास के राम कनाली ओपी इलाके में मिट्टी का ढेर धंसने से दो लोगों के मारे जाने की सूचना है. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है. 

सूत्र बता रहे हैं कि एक महिला और एक पुरुष की लाश निकाली गई है. तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि रोज की तरह कोयला चुनने के लिए सभी लोग गए थे. भारी बारिश की वजह से मिट्टी भर भरा कर गिर गई और सभी लोग मलवे में दब गए. वहां के लोग फोन पर बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदाल और गैंती  की मदद से मलवा हटाकर शव को बाहर निकाला. 

यह घटना सुबह 7:00 बजे के आसपास की बताई जाती है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीण दो लोगों के मरने और तीन के घायल होने की पुष्टि कर रहे है.