जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, खुलेगा हत्या का राज

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 7, 2026

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटा की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस अब पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी. एफएससल विभाग ने आरोपी की पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है. सिदगोड़ा पुलिस आरोपी टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी रविंद्र प्रताप सिंह को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए रांची लेकर जाएगी. पुलिस ने इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली है. पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एक साथ हुए तीन हत्याओं का राज खुलने की उम्मीद है. आरोपी फिलहाल घाघीडीह जेल में है. वह जेल के अस्पताल में एडमिट है और उसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है. हत्या के बाद उसने पुलिस को अलग- अलग बयान दिया था. इसलिए तीन हत्याओं का राज जानने के लिए आरोपी की पॉलीग्राफ टेस्ट होगी. 

हत्या का राज तलाशेगी पुलिस

पॉलीग्राफ टेस्ट की मदद से पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि आखिर आरोपी ने क्यों इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया. इधर, सिदगोड़ा पुलिस में हत्याकांड केस डायरी कोर्ट में जमा कर दिया है. इसके अलावा चार्जसीट भी जमा किया गया है. फोरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है. बताया जा रहा है कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद रिपोर्ट सीआईडी को भी सौंपी जाएगी. इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए आरोपी रविंद्र सिंह को घाघीडीह जेल से पुलिस रांची लेकर जल्द जाएगी.

सुबह- सुबह की थी तीनों हत्याएं

11 मई को आरोपी रविंद सिंह ने अपनी पत्नी सरिता सिंह, गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और बेटा अभिषेक सिंह की हत्या सुबह - सुबह कर दी थी. बेटी और बेटा अपने कमरे में सो रहे थे, तभी दोनों की हत्या आरोपी ने की थी. जबकि पत्नी को किचन में मारा था. हथौड़ा और धारदार हथियार से हत्याएं की गई थी. सिदगोड़ा रोड नंबर 2 क्वार्टर में तीनों हत्याएं की गई थी. इस जघन्य हत्या ने सनसनी फैला दी थी. इन हत्याओं का कारण लोगों को अब तक पता नहीं चला रहा. अब पॉलीग्राफ टेस्ट से हत्या का कारण सामने आने की उम्मीद है.