J-TET 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, 1000 से अधिक केंद्रों पर होगी परीक्षा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 9, 2026

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे करीब 4.40 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए राज्यभर में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है.

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे करीब 4.40 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए राज्यभर में 1000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए जिला मुख्यालयों और आसपास के प्रखंडों में स्थित स्कूलों एवं कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिलों से रिपोर्ट भी मांगी गई थी.

J-TET में कक्षा 1 से 5 के लिए लेवल-1 और कक्षा 6 से 8 के लिए लेवल-2 की परीक्षा होगी. दोनों स्तरों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे. परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित किए जाने की तैयारी है.

बताया जा रहा है कि परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने की तैयारी है. हालांकि अंतिम कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश JAC की ओर से आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे. परीक्षा को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है. राज्य में लंबे अंतराल के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होने से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.