घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि देर रात अपराधी रिटायर्ड कर्मी के घर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.
घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
